मुख्यमंत्री ने रोका अपना काफिला: तत्काल मदद करने का दिया आदेश

मुख्यमंत्री ने रोका अपना काफिला: तत्काल मदद करने का दिया आदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने गुरुवार को एक महिला और उसके बीमार बेटे से मिलने के लिए अपने काफिले को कुछ देर के लिए रुकवा दिया और फिर उनकी मदद की. 

आपको बता दें मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने काकीनाडा जिले के तुनी की एक यात्रा के दौरान भीड़ के बीच मौजूद एक महिला को देखा जो अपने बेटे को गोद में लिए हुए थी.

महिला अपने बेटे की बीमारी के लिए मदद मांग रही थी. जिसे देखकर रेड्डी ने अपने काफिले को कुछ देर के लिए रोका और उससे बात चीत की.

बात चीत के दौरान महिला तनुजा ने मदद मांगने के लिए अपने बेटे की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री को बताया.

महिला प्रतिपाडु निर्वाचन क्षेत्र के संखवरम मंडल के मंडपम गांव की रहने वाली हैं. 

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल महिला और उसके बेटे की मदद करने का आदेश दिया.

मोहम्मद आमिर